Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन के समीप बन रहा नैचर पार्क शीघ्र होगा जन समर्पित
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन के समीप बन रहा नैचर पार्क शीघ्र होगा जन समर्पित

    By Himachal VartaJune 1, 2021
    Facebook WhatsApp

    नगरजनों के साथ पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण का केन्द्र- डा. बिन्दल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन के समीप वन विभाग द्वारा 9 हैक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे ‘‘नैचर पार्क’’ के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग को इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा ताकि आम जन को इसका लाभ शीघ्र मिलना शुरू हो सके।
    डा. बिन्दल ने कहा कि यह नैचर पार्क नाहन जनपद के लिए विशेषकर, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक इस पार्क के सिविल कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं जिसमें भव्य गेट, अर्टिस्टिक वर्क, फेंसिंग कार्य और अन्य कार्य शामिल है।
    उन्होेंने बताया कि इस नैचर पार्क में कैफेटेरिया, बच्चों के लिए पार्क, नव गृह वाटिका, हट्स, टेªकिंग, सार्वजनिक शौचालय, के अलावा अन्य सुविधाओं के साथ औषधीय और गैर औषधीय पौधे भी लगाए जा रहे हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में हैरिटेज शहर नाहन की पुरानी गरिमा को पुनः बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में पर्किंग, मनोरंजन पार्कों, देश के महापुरूषों की प्रतिमांए, पेयजल, सड़कों, गलियों, स्वच्छता आदि के साथ नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि नाहन और आसपास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित ही किया जा रहा है। हाल ही में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में टूरिज्म का कार्यालय खोला गया जिसे पर्यटन गतिविधियों में बढ़ौतरी हुई है।
    इस अवसर पर डीएफओ नाहन श्री सौरभ ने बताया कि नैचर पार्क के सिविल वर्क का कार्य पूर्ण हो चुका है व पौध रोपण कार्य आगामी बरसात के सीजन किया जाएगा।
    इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, आमवाला सैनवाला के प्रधान संदीपक, बीडीसी मेम्बर यशपाल, सुखदेव ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, व अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.