नाहन (हिमाचलवार्ता)। यमुना नदी पांवटा साहिब में बीते कई वर्षों से लोगों के डूबने की खबरें सामने आई है। जोकि किसी से छुपा नहीं है। हाल ही में करसोग के 2 युवाओं की यमुना नदी मे डूबने से मृत्यु हो गई थी। जोकि बड़ी ही दुखद घटना थी।
बावजूद इसके भी प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। कई बार पांवटा साहिब के लोगों ने इस विषय में एसडीएम और उच्च अधिकारियों से मांग की परंतु कोई भी पुख्ता इंतजाम यमुना नदी पर नहीं किए गए।
यहां तक कि चेतावनी बोर्ड भी केवल नाम मात्र के लिए लगाया गया था। इस विषय को संज्ञान में लेते हुए भारत विकास परिषद पांवटा साहिब द्वारा यमुना नदी के किनारे नहाने के लिए 10 मोटी संगल लगाई गई है ताकि यमुना नदी में कोई भी जानी नुकसान ना हो सके। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटक और सभी लोग आसानी से अब नहा सकेगे और हादसों पर अंकुश लग सकेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज गोयल भी मौजूद रहे। सचिव अनिल सैनी ने बताया कि यमुना नदी में हुए हादसों को संज्ञान में लेते हुए भारत विकास परिषद ने यह सराहनीय कदम उठाने का प्रयास किया है। वहीं उन्होंने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से भी आग्रह किया कि वह गहरे पानी में ना जाए। इसके लिए प्रशासन का सहयोग करें।
