नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में कोरोना महामारी के दौरान लगभग सभी लोगों ने एक दूसरे का सहयोग किया। एक दूसरे की मदद के लिए हाथ बढाये। इसी प्रकार से लोगों के बीच में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों मेसे खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान भी एक हैं।
विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में बीडीओ गौरव धीमान ने बेहतर सेवाएं दी है। वहीं लोगों का भी कहना है कि उनको एक बहुत अच्छे अधिकारी मिले हैं,जोकि स्वयं जनता के बीच में जाकर कार्य कर रहे हैं।
पिछले गत महीनों से विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में एसडीएम का पद भी रिक्त था, जिसके चलते एसडीएम का लगभग आधा कार्यभार बीडियो को सौंपा गया था। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान सारी परिस्थितियों को बेहतर बनाए रखने के लिए भरसक प्रयास किया।
वहीं गौरव धीमान का कहना है कि कोरोना काल के दौरान नवनियुक्त प्रधान उपप्रधानों का भी अच्छा कार्यकाल रहा है। इस वर्ष चुने हुए प्रतिनिधि बहुत ही ऊर्जावान और ईमानदार हैं।
