Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय
    शिमला

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

    By Himachal VartaJune 5, 2021
    Facebook WhatsApp

     

     

    शिमला (हिमाचलवार्ता)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक के दौरान राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई।

    मंत्रिमण्डल ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लागू किए गए सभी प्रतिबन्धों को 14 जून, 2021 प्रातः 6 बजे तक जारी रखने का निर्णय लिया।

    बैठक के दौरान भारत सरकार के निर्णय के अनुरूप प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए 12वीं की वार्षिक परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने निर्णय लिया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा मूल्यांकन के लिए सुझाए गए मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम के लिए मापदण्ड विकसित करके परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इस प्रकार परिणाम घोषित होने के उपरान्त यदि कोई विद्यार्थी परिणाम से सन्तुष्ट न हो तो उसे स्थिति सामान्य होने पर बोर्ड द्वारा करवाई जाने वाली विशेष परीक्षा में बैठने का मौका उपलब्ध होगा।

    मंत्रिमण्डल ने अस्पतालों से होम रिकवरी के लिए डिस्चार्ज किए गए कोविड-19 रोगियों के लिए दूरभाष के माध्यम से परामर्श सुनिश्चित करवाने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन निर्माताओं से सीधे तौर पर अधिक वैक्सीन के प्रापण के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए।

    इससे पूर्व, मंत्रिमण्डल ने मुख्य सचेतक एवं जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र बरागटा के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। मंत्रिमण्डल ने राज्य में, विशेषकर बागवानी क्षेत्र में, नरेन्द्र बरागटा के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मंत्रिमण्डल ने दिवंगत नेता के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा।

    .0.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.