नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर और पुरुवाला थाना प्रभारी एसएचओ विजय रघुवंशी व उनकी पुलिस टीम ने दो करोड़ की गांजे की खेप के साथ पकड़े चार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया। जहाँ से तीनों को फिर से पांच दिनों के पुलिस हिरासत पर भेज दिया है। जिसमें से एक आरोपी को अदालत ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा है।
वहीं पांवटा डीएसपी ने बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इन से कड़ी पूछताछ की जायेगी ।जिनसे और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
