नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के किसानों-बागवानों के लिए संघर्षरत श्री नरेन्द्र बरागाटा जी का असामयिक निधन प्रदेश की राजनीति में एक शून्यता छोड़ गया है। श्री बरागटा आजीवन इलाके के विकास की लड़ाई लड़ते हुए विजय प्राप्त करते रहे। कोरोना से लड़ाई में भी विजित हुए, अन्तोत्गत्वा नियति ने उन्हें हमसे छीन लिया।
भाजपा के जुझारू नेता, माटी से जुड़े नरेन्द्र उसी प्रकार अपने ध्येय पथ पर चलायमान रहते थे जैसे कि नरेन्द्र नाथ यानि स्वामी विवेकानंद जी। समस्या किसी की भी हो, भाजपा का या कांग्रेस का उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था, वे उसकी मदद के लिए तन, मन धन से जुट जाते थे। ऐसे व्यक्तित्व का असामयिक चले जाना प्रदेश का बड़ा नुकसान है, भाजपा को भी क्षति है व मुझे भी व्यक्तिगत नुकसान है।
श्रद्धेय नरेन्द्र बरागटा सदैव हिमाचलवासियों के दिलों में बसे रहेंगे, उनका जीवनदर्शन हम सबका हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा।
नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धेय नरेन्द्र बरागटा जो श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए डा. राजीव बिन्दल विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने यह शब्द कहे।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, ओ.पी. सैनी, प्रतिभा कौशिक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीति अग्रवाल, पार्षदगण व अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
