Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»महामारी कोरोना ने ऐसे लूटा, पझौता क्षेत्र भी नहीं रहा अछूता, कलाकारों ने किया जागरूक
    स्वास्थ्य

    महामारी कोरोना ने ऐसे लूटा, पझौता क्षेत्र भी नहीं रहा अछूता, कलाकारों ने किया जागरूक

    By Himachal VartaJune 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जनता को कोरोना बारे किया जा रहा जागरूक! 

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा कोरोना वायरस से बचाव व जानकारी हेतू लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे फोक मीडिया अभियान के अन्तर्गत जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्र, ग्राम पंचायत नेहरटी भगोट में नैमित्तिक कलाकारों ने लोक नाट्य शैली में संतवाणी नाट्क के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।

    कलाकारों ने संत बाबा और नंबरदार का किरदार अदा करते हुए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आसान एवं सुरक्षित उपायों जिसमें मास्क पहनना, हाथों को बार-बार पानी व साबुन से अच्छी तरह से धोना या सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा दो गज की दूरी है बहुत जरूरी के बारे में जानकारी दी।

    कलाकारों ने लोगों से आग्रह किया कि बिना काम के बाहर न घूमें और खांसते व छींकते समय अपने मुंह व नाम को रुमाल से ढकें तथा बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोरोना की जांच करवाएं। टेस्ट की रिपोर्ट आने तक अलग कमरे में स्वयं को आइसोलेट करें तथा किसी व्यक्ति के संपर्क में भी न आएं।

    कलाकारों ने बताया कि सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बाजार से सामान लेते समय नो मास्क नो सर्विस नियम का पालन करंे तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे और नाक, मंुह व आखों को अनावश्यक न छुएं और साफ-सफाई पर विेशेष धान देने बारे संदेश लोगों को दिया गया।

    कोविड संबंधी जानकारी तथा होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सहायता व जानकारी लेने के लिए जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा जारी कोविड हेल्प लाईन नंबर 1077 पर फोन कर सकते हैं।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.