Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    • जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
    • विश्वकर्मा दिवस पर एचआर‌टीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
    • दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
    • सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, November 11
    Himachal Varta
    Home»आस्था»त्रिलोकपुर में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्वालुओं को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर मिलेगा प्रवेश
    आस्था

    त्रिलोकपुर में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्वालुओं को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर मिलेगा प्रवेश

    By Himachal VartaOctober 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला प्रशासन सिरमौर ने महामाया बालासुन्दरी मन्दिर त्रिलोकपुर में 07 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2021 तक मनाए जाने वाले आश्विन नवरात्रों के लिए पुजारियों, दुकानदारों, होटल, ढाबे व स्वास्थ्य कर्मियों सहित श्रद्धालुओं के लिए एसओपी जारी की है। इस बार मन्दिर परिसर में बिना मास्क के पाए जाने पर श्रद्धालुओं का चालान काटा जाएगा।

    बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को जिला सिरमौर में प्रवेश हेतु 72 घण्टें के भीतर की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट, 24 घण्टें के भीतर की रैट रिपोट या कोरोना वैक्सिन के दोनो डोज का प्रमाण पत्र दिखाने पर ही जिला में प्रवेश मिलेगा।

    जिला दण्डाधिकारी सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज आदेश जारी करते हुए बताया कि महामाया बालासुन्दरी मन्दिर में श्रद्धालुआंे को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति होगी। यदि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान किसी श्रद्धालु में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते है तो उसे मन्दिर में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी।

    श्रद्धालुओं को कोविड-19 के एसएमएस प्रोटोकॉल का पालन करना होगा जिसके अतंर्गत उचित दूरी, मास्क पहनना, हाथों को सेनिटाइज करना शामिल है। मन्दिर प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं को न्युनतम 6 फुट की दूरी बनाई रखनी होगी।

    इसके अतिरिक्त, मन्दिर में दर्शन के दौरान मूर्तियों को छुने तथा चुन्नी चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा और मन्दिर में भजन-कीर्तन, की अनुमति नहीं होगी। जबकि धर्मशालाओं में 50 प्रतिशत क्षमता पर रात्री ठहराव की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त मन्दिर परिसर के बाहर लगने वाले लंगर की अनुमति नही होगी।

    आदेशानुसार पुजारी द्वारा प्रसाद, मोली का वितरण नहीं किया जाएगा व श्रद्धालुओं की सामुहिक या व्यक्तिगत रूप से पूजा-अर्चना, कन्या पूजन, मुन्डन पर प्रतिबंध रहेगा।

    जबकि कोविड प्रोटोकोल के तहत हवन की अनुमति होगी। गर्भ गृह में केवल एक समय में एक ही पुजारी पूजा करेगा। सभी पुजारी मन्दिरों में कोविड-19 के लिए जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना करेंगे।

    मन्दिर परिसर के समीप स्थित होटल व ढ़ाबा मालिकों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करना होगा। इसके अतिरिक्त दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर कुछ भी प्रदर्शित नहीं कर सकेंगे।

    उपायुक्त ने महामाया बालासुन्दरी मन्दिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि वह जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए कोविड-19 एसओपी का पालन करना सुनिश्चित करें ताकि कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    • जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
    • विश्वकर्मा दिवस पर एचआर‌टीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
    • दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.