Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»आस्था»प्रदोष व्रत पर ऐसे करें शिव पूजा, मिलेगा धन, आरोग्य एवं संतान सुख
    आस्था

    प्रदोष व्रत पर ऐसे करें शिव पूजा, मिलेगा धन, आरोग्य एवं संतान सुख

    By Himachal VartaJanuary 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    रेणुका जी राजीव कुमार भटनोर 28 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- हिन्दू कैलेंडर के आधार पर हर मास की त्रयोदशी ति​थि  को प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत रखने और भगवान शिव  की पूजा करने से धन, आरोग्य एवं संतान की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं पूजा विधि  के बारे में.

    हिन्दू कैलेंडर के आधार पर हर मास की त्रयोदशी ति​थि  को प्रदोष व्रत रखा जाता है. इस समय माघ माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है. माघ माह का पहला प्रदोष व्रत 30 जनवरी दिन रविवार को है. प्रदोष व्रत रखने और भगवान शिव  की पूजा करने से सुख, समृद्धि, धन, आरोग्य एवं संतान की प्राप्ति होती है. रवि प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति को शिव कृपा से आरोग्य एवं लंबी आयु प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रयोदशी ति​थि को भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न रहते हैं, ऐसे में आप उनकी पूजा करके अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकते हैं. आइए जानते हैं प्रदोष व्रत की पूजा विधि  एवं मुहूर्त के बारे में.

    प्रदोष व्रत 2022 तिथि एवं मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण त्रयोदशी तिथि 30 जनवरी को शाम 05:28 बजे तक मान्य है. ऐसे में प्रदोष व्रत के लिए पूजा का मुहूर्त शाम 05:59 बजे से रात 08:37 बजे तक है. इस समय काल में अपको प्रदोष व्रत की पूजा कर लेनी चाहिए. इस दिन मासिक शिवरात्रि भी है, तो आप शिव पूजा करके दो व्रतों का लाभ ले सकते हैं.

    प्रदोष व्रत एवं पूजा विधि

    1. प्रदोष व्रत से एक दिन पूर्व से तामसिक वस्तुओं का सेवन बंद कर दें.

    2. 30 जनवरी को प्रात:काल में स्नान आदि से निवृत होकर साफ कपड़े पहन लें. फिर हाथ में जल लेकर प्रदोष व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा का संकल्प करें.

    3. अब ​दैनिक पूजा कर लें. फिर दिनभर फलाहार करते हुए भगवत भजन करें. शाम के समय में पूजा मुहूर्त को ध्यान में रखकर शिव मंदिर या फिर घर के पूजा स्थान पर शिव पूजा करें.

    4. भगवान शिव का गंगाजल और गाय के दूध से अभिषेक करें. फिर उनको सफेद चंदन का लेप लगाएं. शहद, शक्कर, भांग, धतूरा, बेलपत्र, मदार का फूल, सफेद पुष्प, मौसमी फल आदि चढ़ाएं. इस दौरान ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें. माता पार्वती और गणेश जी की भी पूजा कर लें.

    5. इसके बाद धूप, दीप, गंध आदि अर्पित करें. फिर शिव चालीसा का पाठ करें. उसके पश्चात शिव मंत्र का जाप करें. प्रदोष व्रत की कथा का पाठ करें.

    6. पूजा के अंत में घी के दीपक या कपूर से भगवान शिव की आरती करें. उसके बाद उनके समक्ष नतमस्तक होकर अपनी मनोकामना व्यक्त कर दें.

    7. शिव पूजन के बाद से दान दक्षिणा दें. फिर भोजन ग्रहण करके पारण करें और व्रत को पूरा करें.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.