Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांच वर्षों से प्रिंसिपल विहीन है लाना चेता स्कूल, 270 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल में 154वां स्थापना दिवस और वार्षिक स्कूल कार्निवल धूमधाम से संपन्न
    • टिप्पर खाई में गिरा एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल
    • केंद्रीय मंत्री ने किया कालाअंब में 100 करोड़ के ईएसआईसी अस्पताल का उद्धघाटन किया
    • केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक
    • पच्छाद विधान क्षेत्र में सड़क निर्माण पर व्यय किए जा रहे है 99 करोड – विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 2
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर दलित महिलाओं ने थामां भाजपा का दामन
    राजनैतिक

    भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर दलित महिलाओं ने थामां भाजपा का दामन

    By Himachal VartaMarch 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी {राजीव कुमार}  25 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):– सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल ग्राम पंचायत महीपुर में महिला मंडल चरोटिया बनोगटा की महिलाओं ने महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता एससी एसटी निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान ने की।  इस महिला जागरूकता शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया और उन्होंने अपने-अपने विभागों की जानकारियां शिविर में उपस्थित महिलाओं के साथ साझा की ताकि सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

    शिविर के मुख्य अतिथि बलवीर सिंह चौहान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर बहुत सारी योजनाएं चलाई है जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सभी महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। जो महिलाएं इस योजना से वंचित रह गई थी उनके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना चलाई है।

    इस मौके पर नाहन ब्लॉक समिति की अध्यक्षा अनीता शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगतराम, महिला मोर्चा जिला सचिव निर्मला शर्मा,  महिला मोर्चा मंडल महामंत्री यशोदा ठाकुर, भाजपा मंडल आईटी संयोजक दीप राम चौहान , महीपुर पंचायत प्रधान अनिल ठाकुर, कोटला मोलर पंचायत प्रधान जगदीश भारद्वाज, कमलाड पंचायत प्रधान भगवंती ठाकुर, कोठी धीमान पंचायत प्रधान इंदिरा देवी,, पराडा पंचायत प्रधान राम कुमार शर्मा, पंचायत समिति सदस्य महीपुर मधुबाला, जोन अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांच वर्षों से प्रिंसिपल विहीन है लाना चेता स्कूल, 270 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल में 154वां स्थापना दिवस और वार्षिक स्कूल कार्निवल धूमधाम से संपन्न
    • टिप्पर खाई में गिरा एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल
    • केंद्रीय मंत्री ने किया कालाअंब में 100 करोड़ के ईएसआईसी अस्पताल का उद्धघाटन किया
    • केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.