Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»आस्था»सिरमौर की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर श्रदालुओं का उमड़ा जन सैलाब
    आस्था

    सिरमौर की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर श्रदालुओं का उमड़ा जन सैलाब

    By Himachal VartaMay 15, 2022
    Facebook WhatsApp

    रैणुका जी 15 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जनपद की सबसे ऊंची चूड़धार पर्वत चोटी पर  विकेंड के चलते भारी संख्या में श्रद्धालू

    प़हुचे। वीकेंड के अलावा ज्येष्ठ मास की संक्रांति भी आज यहां लोगों का जमघट लगने का मुख्य कारण रही।

    देवभूमि हिमाचल के प्रमुख आस्था स्थलों मे शामिल चुड़धार में कोरोना बंदिशों से मुक्ति मिलने के कार गत वर्षों के मुकाबले इस बार कई गुना ज्यादा लोग पंहुच रहे हैं। बैशाखी पर परम्परा के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने अथवा प्रतिबंध हटते ही श्रदालुओं की भीड़ जुटाना शुरु हो गई है।

    एक दिन मे भीड़ के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। नौहराधार के मुख्य रास्ते से शनिवार को करीब 5 घंटो का पैदल सफर कर हजारों की संख्या में श्रदालु चुडधार पहुंचे। रास्ते में अभी भी कईं जगह बर्फ जमी पड़ी है।

    नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले चूड़धार के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 250 करोड़ के नौहराधार-चूड़धार रोपवे का निर्माण होने पर यहां न केवल धार्मिक पर्यटन को पंख लगेंगे, बल्कि दिव्यांग व बुजुर्ग भी शिरगुल देवता के दर्शन कर सकेंगे।

    इसके अलावा करीब 8 किलोमीटर नौहराधार-चूड़धार सड़क के टेंडर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता संगड़ाह द्वारा करवाए जा चुके हैं और गत 5 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसका आनलाइन शिलान्यास भी कर चुके हैं।

    जमनाला तक उक्त सड़क तैयार होने पर श्रदालुओं को केवल 8 किलोमीटर ही पैदल यात्रा करनी होगी। बाहरी राज्यों अथवा हिमाचल के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कईं श्रद्धालुओं व पर्यटको की भीड़ के चलते नौहराधार में मौजूद होटल व गेस्ट हाउस आदि में कमरें न मिलने पर कई लोंग ढाबों, टेंट व गाड़ियों मे भी राते बिता रहे हैं।

    उपमंडल संगड़ाह के अन्य हिस्सों मे भी स्नो सीजन के बाद गर्मियां तेज होते ही मैदानी इलाकों से भारी संख्या मे सैलानी ठंडी हिमालई वादियों का लुत्फ उठाने पंहुंच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन व चूड़ेश्वर सेवा समिति ने श्रदालुओं से अपील की है कि, रात को यात्रा का जोखिम न उठाएं।

    चूड़धार मे भारी तादाद में पंहुच रहे यात्रियों द्वारा यहां स्वछता व वन्य प्राणी क्षेत्र संबधी नियमों का ध्यान नही रखा जा रहा है। समुद्र तल से करीब 12,000 फुट ऊंची इस चोटी पर श्रद्धालु अथवा पर्यटकों द्वारा जगह-जगह प्लास्टिक की बोतलें, खाने की वस्तुओं के रैपर व अन्य तरह का सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा फेंका जा रहा है।

    क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों के अनुसार चूड़धार के हिमालई जंगल मे पाए जाने वाले अति दुर्लभ वन्य प्राणियों व जड़ी बूटियों के लिए प्लास्टिक प्रदूषण बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। पर्यावरण प्रेमियों ने यहां प्लास्टिक अथवा पोलिथीन का कचरा न फैलाने व जंगल मे आग जलाने अथवा पार्टी मनाने जैसे काम न करने तथा वन्य प्राणी क्षेत्र के नियमों का पालन करने की अपील की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.