Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»आस्था»14 जुलाई से नीलकंठ महादेव की कांवड़ यात्रा होंगी शुरु, तोड़ सकती है रिकॉर्ड।
    आस्था

    14 जुलाई से नीलकंठ महादेव की कांवड़ यात्रा होंगी शुरु, तोड़ सकती है रिकॉर्ड।

    By Himachal VartaJuly 2, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 02 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- इस बार माना जा रहा है कि  कांवड़ यात्रा भी चारधाम यात्रा की तरह रिकॉर्ड तोड़ सकती है। जिसको देखते हुए पांवटा साहिब प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन और तमाम सरकारी महकमें अलर्ट हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा में ऋषिकेश पहुंचने वाले यात्रियों की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए तैयारी की जा रही है।

    कोरोना काल के दो साल कावड़ यात्रा ना चलने के कारण इस बार काफी अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बताओ दे कि कोरोना काल से बीते वर्ष पूर्व कावड़ यात्रा करने पहुंचे यात्रियों की संख्या लगभग तीन करोड़ रही है, अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कावड़ यात्रा करने वालों की संख्या कितनी रहेगी।

    14 जुलाई से शुरू होने वाली नीलकंठ महादेव की कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को शहर में घुसने की इजाजत नहीं होगी। वहीं हरिद्वार की ओर से आने वाले सभी कांवड़ियों के वाहन आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे,जहां से शिव भक्त पैदल आस्था पथ होते हुए नीलकंठ मंदिर की ओर रवाना होंगे।

    पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के लिए एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने पुलिस कर्मियों के साथ निरीक्षण किया। पार्किंग की भूमि को समतल करने के लिए अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देश भी दिए गए।

    फिलहाल दो पार्किंग का चयन पुलिस ने कर लिया है। जिनमें करीब एक बार में एक हजार से ज्यादा वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था बनाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था करने में भी पुलिस जुट गई है। पार्किंग में स्ट्रीट लाइट शौचालय और पेयजल जैसी तमाम व्यवस्था के लिए पुलिस संबंधित विभागों को पत्र लिख रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.