Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    • सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»आस्था»श्री रेणुका जी झील में खिले कमल के फूल पर्यटकों को कर रहे आकर्षित
    आस्था

    श्री रेणुका जी झील में खिले कमल के फूल पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

    By Himachal VartaSeptember 13, 2022
    Facebook WhatsApp

    श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल श्री रेणुका जी झील में देश का राष्ट्रीय फूल कमल अपनी खूबसूरती की छटा बिखेर रहा है। श्री रेणुका जी में वीकेंड ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी श्रद्धालु और पर्यटक यहां खुशनुमा मौसम का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। स्थानीय युवकों सहित बाहरी राज्यों से आने वाले लोग यहां पहुंच कर श्री रेणुका जी की पवित्र झील में आस्था की डुबकी भी लगा रहे हैं।

    खास तौर पर इन दिनों श्री रेणुका जी झील में खिल रहे कमल के फूल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील श्री रेणुका जी में हर साल कमल खिलते हैं। यह मनमोहक नजारा देखने के लिए हर साल यहां हजारों की तादाद में पर्यटकों सहित स्थानीय लोग भी पहुंचते हैं। बता दें कि श्री रेणुका जी लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है जहां हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं।

    वहीँ, रेणुका जी का वन्य प्राणी विहार भी धार्मिक आस्था के चलते प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां के जानवर आरामदेह माहौल में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। मौजूदा समय में श्री रेणुका जी जू में तीन काले भालू, 2 के करीब तेंदुए, सांभर और हिरण मौजूद है। हालांकि, मिनी जू श्री रेणुका जी में जल्द ही जानवरों की संख्या बढे़गी। अब यहां काले हिरण और चीतल के जोड़े का दीदार भी जल्द होगा। इस माह के अंत तक यहाँ पांच जानवर लाए जाने की योजना है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.