नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला सिरमौर में कांग्रेस के मजबूत पिलर माने जाने वाले रूपेंद्र ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी में एक दमदार नेता का लंबा अनुभव रखने वाले रूपेंद्र ठाकुर की नियुक्ति पर जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। वहीं कांग्रेस खेमा इस नियुक्ति को लेकर 3 विधानसभा क्षेत्र में और अधिक मजबूती में आ गया है।
रूपेंद्र ठाकुर जिला सिरमौर कांग्रेस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त है। वही, उन्हें प्रदेश कांग्रेस में भी हाल ही में सचिव पद पर नियुक्त किया गया था। उनके लंबे अनुभव को देखते हुए कांग्रेस के मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन नरेश चौहान के द्वारा इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। रूपेंद्र ठाकुर का अनुमोदन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक शिलाई विधानसभा क्षेत्र हर्षवर्धन चौहान ने किया था।
उधर, जहां गिरीपार को जनजाति क्षेत्र का दर्जा देने में अनुसूचित जाति वर्ग अब और ज्यादा भाजपा के प्रति नाराजगी में उतर आया है, वही कांग्रेस को सिरमौर के 3 विधानसभा क्षेत्र में इसका बड़ा फायदा भी मिलने जा रहा है। इसकी बड़ी वजह भाजपा के द्वारा अभी तक अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए कानून में संशोधन नहीं किया गया है। जिसको लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस बड़े वर्ग का विरोध झेलना पड़ेगा।
वही, बता दें कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र सहित पच्छाद तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में रूपेंद्र ठाकुर का बड़ा पारिवारिक संबंध है। उनकी इस पद पर नियुक्ति के बाद कांग्रेस के भावी उम्मीदवारों को और अधिक मजबूती मिली है। रूपेंद्र ठाकुर की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सोलंकी सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने खुशी जाहिर की है।