श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता) (रेणु ब्यास)अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के शुभ आरंभ अवसर पर प्रदेश मुख्य सचिव आरडी धीमान ने ददाहू खेल मैदान में देवा अभीनंदन कर देव पालकीयो को शीश नवा कर पूजा अर्चना की तत्पश्चात देव पालकीयो को कंधा देकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया इसके साथ ही 6 दिनों तक चलने वाला रेणुका जी मेला आरंभ हुआ। ढोल नगाड़ों की मधुर ध्वनि के बीच शोभा यात्रा शुरू हुई । ददाहू बाजार में इस अवसर पर दर्शनों के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी लोगों ने बड़ी ही श्रद्धा भाव के साथ देव पालकीय को कोशिश नवाया और भगवान परशुराम जी के दर्शन किए। भव्य शोभायात्रा ददाहू मुख्य बाजार से होते हुए रेणुका जी तीर्थ पहुंची। जहां जहां से भी होकर शोभा यात्रा गुजरी लोगों का हुजूम दर्शनों के लिए उमड़ा। इस अवसर पर भगवान परशुराम व माता रेणुका के जयकारों से हर और माहौल भक्ति मय हो गया। शोभायात्रा में विभिन्न देवालयो से आई देव पालकीय ने भाग लिया।
Breakng
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
- हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
Friday, June 26
