Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    • सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»आस्था»अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में आज एकादशी के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र झील में स्नान किया
    आस्था

    अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में आज एकादशी के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र झील में स्नान किया

    By Himachal VartaNovember 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रेणु ब्यास) देवभूमि रेणुका जी में मां-पुत्र के मिलन व स्नेह के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले में शुक्रवार को एकादशी के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र झील रेणुका जी में स्नान किया। इससे पहले महामंडलेश्वर दयानंद भारती महंत रणेंद्र मुनि व दीनदयाल पुरी सहित सैकड़ों साधु-संतों मंदिरों में पूजा अर्चना कर पवित्र झील रेणुका जी की परिक्रमा की। इसके बाद स्नान किया।इस दौरान संतो के स्नान करने के बाद के श्रद्धालुओं ने स्नान किया। एकादशी के मौके पर रेणुका जी झील में स्नान करने के लिए रेणुका जी सहित आसपास के क्षेत्रों से व हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड आदि राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्थानीय श्रद्धालुओं ने नए अनाज से मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद झील के परिक्रमा मार्ग पर अनाज चढ़ाया। अनाज से स्थानीय लोगों की पूजा अर्चना करने के लिए कई मान्यताएं है। आज करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने रेणुका जी झील में डुबकी लगाई।रेणुकाजी तीर्थ पुरातन भारतीय संस्कृति से जुड़ा आस्था और श्रद्धा का ऐसा केंद्र बिंदु है। यहां आज भी समृद्ध परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। प्रबोधिनी एकादशी से पूर्व दशमी के दिन प्रतिवर्ष भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम अपनी माता रेणुकाजी से मिलने आते हैं, इसी दिन से यह लोक उत्सव आरंभ होता है।6 दिन तक चलने वाले इस मेले में हर रोज हजारों श्रद्धालु आते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए मेले के दौरान अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें खेल प्रतियोगिताएं व महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग -अलग दंगल करवाए जा रहे हैं। दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन हो, इसके लिए मेले की सभी सांस्कृतिक संध्याओं को आकर्षक बनाने के प्रयास किए गए हैं। 5 नवम्बर को 3000 महिलाओं की महानाटी के आयोजन का कार्यक्रम रखा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.