नैनादेवी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)मां नैना के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। रविवार के दिन जहां श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई, वहीं पंजाब व अन्य राज्यों से कई स्कूली बच्चों के दल भी यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मंदिर सुबह जल्दी खोल दिया गया था और सुबह से ही श्रद्धालु लाइन में लगकर माताजी के दर्शन कर रहे हैं। बता दें कि पंजाब के रोपड़ जिले के श्रद्धालु मिथुन जैन व उनके साथियों द्वारा सर्दियों में हर रविवार को श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी और खाने की व्यवस्था की जाती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अब सर्दियों के दिनों में पूरे सप्ताह में केवल रविवार के दिन ही श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती है।
Breakng
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
Friday, June 26
