नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):-जिला मुख्यालय नाहन में डाइट हॉस्टल की छत से एक व्यक्ति अचानक नीचे गिर गया। नीचे गिरने के चलते व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाहन चिकित्सकों द्वारा पीजीआई रैफर किया गया है। व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय बाबू सिंह निवासी गोविंदगढ़ मोहल्ला के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार बाबू सिंह वेल्डिंग का काम करता है। आज वह नाहन डाइट हॉस्टल की छत पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक काम करते समय वह छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ काम कर रहे अन्य व्यक्ति उसे उपचार के तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज ले आए।यहाँ व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि नीचे गिरने के चलते उसके सिर पर काफी चोट आई है। वहीं पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Breakng
- सिरमौर में इस बार पैदा हुआ 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, बनी तूफानी मांग
- विकसित कृषि से ही साकार होगी विकसित भारत की परिकल्पना
- अवैध खनन के खिलाफ एसपी निश्चित सिंह नेगी की बड़ी कार्रवाई,टिप्पर किए जब्त, माफिया में मचा हड़कंप
- जिला में 20 जून तक पूर्ण किया जाएगा ई-परिवार सर्वेक्षण : जिला पंचायत अधिकारी
- उपायुक्त ने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की
- पर्यावरण संरक्षण वैश्विक दायित्व -मेला राम शर्मा
Friday, June 6