Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    • जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
    • विश्वकर्मा दिवस पर एचआर‌टीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
    • दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
    • सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, November 10
    Himachal Varta
    Home»आस्था»नंदी पर सवार होकर निकले भगवान भोलेनाथ ब्याह रचाने
    आस्था

    नंदी पर सवार होकर निकले भगवान भोलेनाथ ब्याह रचाने

    By Himachal VartaFebruary 17, 2023
    Facebook WhatsApp

    विधायक अजय सोलंकी ने पूजा-अर्चना के बाद रवाना की शोभायात्रा                                                                                 नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-जिला सिरमौर के नाहन स्थित ऐतिहासिक रानीताल गार्डन के शिव मंदिर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर तमाम लोगों को शिवरात्रि की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैंले व संस्कृति भारतीय परंपरा की धरोहर है। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व हो भारतवर्ष में तमाम लोग आपसी भाईचारे की एक मिसाल कायम करते हैं।अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नाहन शहर ऐसा है जहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के लोग हर पर्व पर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं। इस अवसर पर अजय सोलंकी ने ऐतिहासिक रानीताल गार्डन स्थित शिव मंदिर से भगवान शिव की शोभा यात्रा को रवाना किया। हिमाचली लोक नृत्य ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान शिव की शोभा यात्रा रानीताल गार्डन से रवाना हुई। ओवरलोडएकादश रुद्र महादेव मंदिर ऐतिहासिक रानीताल नाहन से भगवान भोले नाथ नंदी महाराज पर आरूढ़ होकर अपनी बारात के साथ भव्य रूप श्रंगार के साथ निकले। ऐतिहासिक रानीताल स्तिथ एकादश रूद्र महादेव मन्दिर से महाशिव रात्री उत्सव का चार दिवसीय आयोजन नव युवा शिव मंडल रानीताल नाहन द्वारा आरंभ कर दिया गया है।इस मौके पर विधायक नाहन अजय सोलंकी ने भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने एकादश रूद्र शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। वहीं विधायक ने भगवान भोलेनाथ की झांकी को नंदी पर आरूढ़ कर पारंपरिक वाद्य यंत्रों व बैंड बाजे के साथ शहर भर में भ्रमण के लिए रवाना किया।इस दौरान भगवान कि बारात में भूत पिशाच, सहित शिव गणों ने मुखौटे पहनकर शिरकत की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रवक्ता और उपेंद्र ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेंद्र तोमर, पार्षद राकेश गर्ग, दीपक सोलंकी अनिल शर्मा, वीनीश राणा ,संदीप कश्यप आदि मौजूद थे। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    • जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
    • विश्वकर्मा दिवस पर एचआर‌टीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
    • दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.