Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»आस्था»भोले की भक्ति में डूबा सिरमौर
    आस्था

    भोले की भक्ति में डूबा सिरमौर

    By Himachal VartaFebruary 18, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-जिला सिरमौर में महाशिवरात्रि का पर्व अपार श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो चुकी थी। जिला के प्रमुख शिव मंदिरों में शुमार करने वाले पौड़ीवाला, नीलकंठ मंदिर, पच्छाद के भूरेश्वर मंदिर, चूड़ेश्वर मंदिर, नीलकंठ महादेव जोगनवाली प्राचीन शिव मंदिर पातलियों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रानीताल के ऐतिहासिक पंचमुखी शिव मंदिर, 11 मुखी हनुमान मंदिर खदाल ददाहू, शिव मंदिर यशवंत बिहार आदि प्रमुख शिवालयों में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।वहीं हिमाचल के कालाअंब समीप झड़ा गांव में स्थित पांडव कालीन, महाभारत कालीन शिव मंदिर में शिव भक्ति का भव्य नजारा भी देखने को मिला। तमाम शिवालयों में सुबह हवन के बाद पूर्ण आहुति डाली गई। इन सभी शिवालयों के द्वारा भक्तों के लिए फलाहारी प्रसाद का भी प्रबंध किया गया। बड़ी बात तो यह है कि सतयुग कालीन पौड़ीवाला मंदिर में बाहरी राज्यों के भारी तादात में आए श्रद्धालुओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।यह मंदिर हर वर्ष एक चावल के दाने के जितना बढ़ता है यह वह सतयुग कालीन स्थान है, जहां शिव भक्त रावण ने कैलाश पर्वत से शिवलिंग ले जाते समय पांव रखा था। इस प्रमुख शक्तिपीठ को स्वर्ग की दूसरी सीढ़ी माना जाता है। और यह आस्था और भक्ति का सदियों से प्रमुख केंद्र रहा है। वहीं अघोरेश्वर आश्रम में हरिओम सिद्ध लाल गिरी बाबा के द्वारा शिव का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि इस सिद्ध पीठ पर रविवार को भंडारे का भी आयोजन भी किया जाएगा।वहीं आस्था के इस सैलाब में जिला सिरमौर से ताल्लुक रखने वाले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नाहन के नवनिर्वाचित विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, विधायक विनय कुमार ने परिवार सहित अपने-अपने गृह क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक किया। साथ ही इन सबके द्वारा जिला एवं प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.