ददाहू( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-ददाहू खदाल मे ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस 21 फरवरी 2023 दिन मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हनुमान जी मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा मुख्य यजमान पुष्पा देवी विनीत अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र मे एकमात्र यह ग्यारह मुखी हनुमानजी की मूर्ति लगी है। बताते हैं कि दूर-दूर तक ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति कई भी स्थापित नहीं है। खदाल मे गोसदन का भी पूर्व मे निर्माण हो चुका है। आयोजको ने बताया कि ग्यारह मुखी हनूमान जी की मूर्ति कल्याण ओर सुख शाॅन्ति हेतू की गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि 11 मुखी हनुमान मंदिर की 108 परिक्रमा करने से मनोवांछित फल प्रदान होता है। इस दोरान यहाॅ अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। मूर्ति स्थापना दिवस मनाने के बाद हवन यज्ञ तथा पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का अयोजन किया जाएगा। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यह मंदिर ददाहू के खदाल मे भक्तो के लिए अब दर्शनीय बन गया है।
Breakng
- 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
- उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
- राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
- सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
- पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
- नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
Wednesday, August 12
