हरिपुरधार से श्री रेणुका जी लाई जाएगी भव्य ज्योति श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):– जिला सिरमौर के ददाहू मर चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य पर श्री महाकाली मांँ दुख भांजनी मंदिर अंबाला शहर (हरियाणा) के सौजन्य से 16 मार्च को ददाहू में भव्य ज्योति मिलन यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का प्रारंभ 15 मार्च को अंबाला शहर से किया जाएगा। जोकि हरियाणा राज्य के विभिन्न स्थानों से होती हुई उसी दिन रात्रि को सिरमौर जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मांँ भंगायणी मंदिर हरिपुरधार पहूँचेगी।हरिपुरधार से यह यात्रा ज्योति लेकर 16 मार्च को श्री रेणुकाजी की ओर प्रस्थान करेगी। प्रातः 10:30 बजे ददाहू बाजार में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात यह यात्रा ददाहू के गीता भवन में पहुंचेगी, जहां विधिवत ज्योति मिलन कार्यक्रम के साथ-साथ मांँ दुख भंजनी की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।माँ दुख भंजनी मंदिर अंबाला के संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्रों से एक सप्ताह पूर्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठों से ज्योतियाँ एकत्रित करके उन्हें अंबाला शहर स्थित मंदिर में स्थापित किया जाता है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन एक स्थान पर करवा कर लोगों के दुखों का हरन करना है।उन्होंने बताया कि 16 मार्च को ददाहू में यात्रा के पड़ाव के साथ ही भव्य ज्योति मिलन समारोह का आयोजित किया जाएगा। सैकड़ों श्रद्धालु इस यात्रा शिरकत करके अपनी हाजिरी सुनिश्चित करेंगे। उसके पश्चात यह यात्रा पुनः दुख भंजनी मन्दिर अम्बाला में समपन होगी।
Breakng
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
- माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
- आदेश जारी
- सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
Sunday, September 27
