नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुड़ी पांवटा साहिब कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप चौहान की मन्नत के मुताबिक अब तक 222 महिलाओं ने श्री रेणुका जी माता के दर्शन करवा लिए है। मंगलवार को चौथे राउंड में कांग्रेस का युवा नेता प्रदीप चौहान श्री रेणुका मां के दर्शनों के लिए 87 महिलाओं को ले गये। जिससे अब तक वह अपनी मन्नत के मुताबिक 251 महिलाओं में से अब तक 222 महिलाओं को यह धार्मिक यात्रा करवा चुके है। अब मात्र 29 महिलाओं को प्रदीप चौहान ने दर्शन करवाने है और उनकी मन्नत पूरी करने वाली माता रेणुका जी से की अपनी इच्छा पूरी हो जाएगी।गौर हो कि विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदीप चौहान ने रेणुका माता से मन्नत मांगी थी कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बने, वह रेणुका माता जी के चरणों में 251 महिलाओं की यात्रा करवायेंगे। उन्होंने मां के चरणों में माथा टेक सुख शांति की कामना की है।
Breakng
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
- माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
- आदेश जारी
- सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
Sunday, September 27
