श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- चैत्र नवरात्र पर गुरुवार को जिलेभर में रामनवमी का पर्व मनाया गया। उतर भारत की प्रमुख शक्तिपीठों में शुमार हरिपुरधार के मां भांगयाणी मंदिर में अंतिम नवरात्रि व राम नवमी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रदेश के अलावा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु हरिपुरधार पहुंचे।मंदिर सीमित की और से सुरक्षा के जहां कड़े प्रबंध किए गए थे, वहीं प्रदेश के अन्य जिलों व दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की भी उचित व्यवस्था की गई।पंजाब व हरियाणा से अधिक संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा सिरमौर, सोलन व शिमला जिले से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए।मंदिर सेवा समिति के प्रबंधक मोहर सिंह राणा ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, इसलिए मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
Breakng
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
- माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
- आदेश जारी
- सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
Sunday, September 27