Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»बागीपुल के समीप खड्ड में गिरा टिप्पर, 3 लोगों की मौके पर मौत
    शिमला

    बागीपुल के समीप खड्ड में गिरा टिप्पर, 3 लोगों की मौके पर मौत

    By Himachal VartaApril 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला-( हिमाचल वार्ता न्यूज)आनी के उपमंडल निरमण्ड में बागीपुल-उरटू सड़क मार्ग पर बागीपुल से एक किलोमीटर आगे बागीनाला में बजरी से भरा एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे कि उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रंजय ठाकुर (35) पुत्र मोती सिंह ठाकुर, अंकित (24) पुत्र शिशुपाल दोनों निवासी मोइन, उपतहसील निथर और गुड्डू (33) पुत्र मोती राम निवासी झलैर डाकघर सराहन तहसील निरमंड के रूप में हुई है।डीएसपी आनी ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है, जब आशा देवी पत्नी मोती सिंह ठाकुर निवासी मोईन का यह डंपर अवेरी से बजरी लाद कर बागीपुल होकर उरटू जा रहा था, तो बागीपुल से करीब एक किलोमीटर आगे बागीनाला पहुंचने पर डंपर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे क़ुर्पन खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि डंपर के परखच्चे उड़ गए और इसकी बॉडी अलग और केबिन अलग अलग हो गए और इसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना बुधवार सुबह लोगों ने निरमण्ड पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को ग्रामीणों की मदद से सड़क तक निकाला और मामला दर्ज कर शवों को अपने कब्जे में लिया, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमण्ड लाया गया। डीएसपी आनी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.