Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»पहले चरण में सामाजिक पेंशन लेने वाली 2.31 लाख महिलाओं को ही मिलेंगे 1,150रुपये
    शिमला

    पहले चरण में सामाजिक पेंशन लेने वाली 2.31 लाख महिलाओं को ही मिलेंगे 1,150रुपये

    By Himachal VartaApril 9, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी नारी सम्मान योजना लागू होते ही पहले चरण में नई महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये नहीं मिलेंगे। इस चरण में सरकार पुरानी लाभार्थियों की पेंशन राशि बढ़ाएगी। 1,000 और 1,150 रुपये की सामाजिक पेंशन लेने वाली 2.31 लाख महिलाओं को पहले चरण में यह राशि मिलेगी।योजना लागू होते ही 1,500 रुपये से कम पेंशन वाली योजनाओं को सुक्खू सरकार बंद कर देगी। वर्तमान में विधवा, एकल, परित्यक्ता, दिव्यांग और कुष्ठ रोगी महिलाओं को 1,000 और 1,150 रुपये की मासिक पेंशन मिल रही है। दिव्यांग पेंशन के तहत कुछ महिलाओं की आयु 60 वर्ष से अधिक भी है।शेष योजनाओं में 18 से 59 आयु वर्ग की महिलाएं शामिल हैं। सरकार ने योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने की घोषणा की है। इस राशि को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना है। सामाजिक पेंशन के तौर पर 1,500 रुपये के अधिक धनराशि वाली योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहले चरण में 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह पैसे देने का बजट भाषण में एलान किया है। इस राशि को कब से दिया जाना है, इसके लिए इन दिनों सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी मंथन कर रहे हैं।संभावित है कि मई या जून से यह योजना लागू हो जाएगी। हालांकि इसके लिए अभी कैबिनेट की मंजूरी ली जानी है। अल्पसंख्यक, वित्त एवं विकास निगम के जरिये महिलाओं को प्रतिमाह यह राशि जारी होगी। पहले चरण के लिए सरकार ने 416 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.