शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) सुन्नी के तत्तापानी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक बोलेरो सतलुज नदी में समा गई जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बोलेरो परवीन कुमार नामक व्यक्ति चला रहा था जो तेज रफ्तार में आया और सीधा सतलुज नदी में समा गया। सफेद रंग की बोलेरो पर कोई नम्बर नहीं था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार पुत्र भवानी दत्त, ग्राम-जादिवन, डाकघर-बेहली, तहसील निहरी के बयान के मुताबिक थाना सुन्नी में धारा 279 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मनोज कुमार ने बताया कि जब वो बीती रात करीब 8 बजे जब वह सड़क किनारे टहल रहा था,तो तत्तापानी की ओर से एक सफेद बोलेरो वाहन आया और तेज गति से सतलुज नदी में जा गिरा। जैसे ही उसने नदी में आगे देखना शुरू किया तो कार का अगला हिस्सा पानी के ऊपर था और कार के अंदर एक आदमी था और देखते ही देखते कार आदमी समेत नदी के पानी में डूब गई। इस गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं थी।इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति विनोद कुमार भी मौके पर आया जिसने बताया कि इस बोलेरो वाहन को प्रवीण कुमार चला रहा था। जो बोलेरो के साथ सतलुज में डूब गया।पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस वाहन और चालक प्रवीण कुमार की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के मुताबिक चालक प्रवीण कुमार पुत्र रमेश चंद, ग्राम-खोहर, डाकघर-मझियार, तहसील-नादौन, जिला-हमीरपुर के रूप में पहचान की गई है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
