नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल सरकार ने अपनी पहली सम्पूर्ण केबिनेट मे हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को पूरानी पेंशन बहाली की सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी थी। प सरकारी कर्मचारियों की एनपीएस कटौती को प्रतिबंध कर प्रदेश की सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र के तहत दी गई पहली गारंटी को व्यवहारिक बना दिया जिसके साथ आज इस मुद्दे पर सभी कयासों को विराम लग गया है। हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ जिला सिरमौर ने इस मामले में जारी अधिसूचना का हार्दिक स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि बहुत शीघ्र सभी कर्मचारियों को विकल्प की सुविधा के साथ ही जीपीएफ अकाउंट की सुविधा मिल जाएगी।एनपीएस संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर,राज्य उपाध्यक्ष सुनील तोमर, महिला विंग अध्यक्षा प्रितीका परमार, महासचिव एम के कोशल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश परमार, कोषाध्यक्ष हरदेव ठाकुर, खंड अध्यक्ष संदीप कश्यप, जितेंद्र चौहान, प्रवीण शर्मा,चंद्रमणि वर्मा, बीआर सिंघटा एवं कपिल शंखवाण ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संपूर्ण कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है तथा सभी कर्मचारियों से निवेदन किया है कि धर्मशाला में आयोजित होने वाली आभार रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपरिवार शामिल हो। जिलाध्यक्ष पुंडीर ने कहा कि सरकार के इस फैसले से लोकतंत्र मे लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। पुरानी पेंशन बहाली से जहां लगभग 136000 कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है वहीं नई युवा उर्जावान प्रतिभाएं भी सरकारी सेवा की ओर आकर्षित होगी।
Breakng
- पांच वर्षों से प्रिंसिपल विहीन है लाना चेता स्कूल, 270 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
- ऑकलैंड हाउस स्कूल में 154वां स्थापना दिवस और वार्षिक स्कूल कार्निवल धूमधाम से संपन्न
- टिप्पर खाई में गिरा एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल
- केंद्रीय मंत्री ने किया कालाअंब में 100 करोड़ के ईएसआईसी अस्पताल का उद्धघाटन किया
- केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक
- पच्छाद विधान क्षेत्र में सड़क निर्माण पर व्यय किए जा रहे है 99 करोड – विक्रमादित्य सिंह
Monday, June 2