श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा):- मां भंगायणी मेला समिति हरिपुरधार ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्हें मां भंगायणी मेले के समापन समारोह पर 5 मई के लिए आमंत्रित किया। जिसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वीकार किया है।मेला समिति का प्रतिनिधिमंडल रेणुका के विधायक विनय कुमार के नेतृत्व में सीएम से मिला। जिसमें मेला समिति के सदस्य व कांग्रेस नेता दलीप चौहान, महल जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओपी ठाकुर, मंदिर समिति के सचिव व महल जोन महासचिव अनिल ठाकुर, रेणुका युथ के महासचिव दिनेश ठाकुर, रेणुका युथ के उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत गेहल के उप प्रधान विनय ठाकुर, रामलाल ठाकुर, कपिल छिंटा शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सादगीपूर्वक मेला समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की। साथ ही विधायक विनय कुमार ने भी मेले में सीएम के बतौर मुख्यातिथि पहुंचने के लिए जोरदार पैरवी की। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए अपने कार्यालय से डीसी सिरमौर को भी सूचित किया।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
