पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):– माजरा गांव के शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें कथा व्यास महाराज दीपक पुंडीर द्वारा भागवत कथा पुराण का रसपान करवाया जा रहा है। वही माजरा शिव मंदिर में आए श्रद्धालु कथा व्यास के प्रवचन को सुनकर अपने आप को निहाल कर रहे हैं तथा भक्ति के रंग में रंग रहे हैं। इन दिनों माजरा में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें कथा व्यास के द्वारा भगवान विष्णु के अवतारों का व्याख्यान किया जा रहा है। आज श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर वामन अवतार, राम अवतार तथा कृष्ण अवतार के बारे में बताया गया तथा कृष्ण जन्म धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म पर माजरा के श्रद्धालु कान्हा के रंग में रंगे माजरा शिव मंदिर में मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के तत्वधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला मंडल माजरा व श्री शिव सेवा कांवड़ युवा मंडल के द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है।
Breakng
- नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
- जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
- अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
- विश्वकर्मा दिवस पर एचआरटीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
- दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
- सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Wednesday, November 11
