सोलन : हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार):- उपायुक्त सोलन एवं ज़िला रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में 08 मई, 2023 को विश्व रेडक्राॅस दिवस आयोजित करने के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि रेडक्राॅस एक स्वयंसेवी संस्था है और देश के किसी भी भाग में प्राकृतिक या मानवीय आपदा से त्रस्त लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस तरह की संस्थाओं में जो स्वयंसेवक होते हैं, उनसे लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वर्तमान समय और परिस्थितियों में इस संस्था का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर होने वाली गतिविधियों में सभी नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि 08 मई, 2023 को प्रातः 11.00 बजे पुराने उपायुक्त कार्यालय से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के छात्रों सहित स्थानीय नागरिक भाग लेंगे।मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस दिन एल.आर. शिक्षा संस्थान सोलन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से रेडक्रॉस दिवस से पूर्व डाईट सोलन में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।उन्होंने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के दिन कुष्ठ व अन्य रोगियों को फल इत्यादि भी वितरित किए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से विश्व रेड क्राॅस दिवस की गतिविधियों मे बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7