नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ):- ऊना में पत्रकारों पर हुए हमले की जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। इस तरह से मीडिया की आबाज दबाना लोकतंत्र की हत्या है। यह मांग सिरमौर प्रैस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा व अन्य अधिकारियों ने कीउन्होंने सरकार से मांग की है कि दोषियों को सजा दी जाए ताकि भविष्य में लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकार सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री स्वयं पत्रकारिता से राजनीति तक का सफर कर चुके हैं इसलिए उन्हें पत्रकारों का दर्द बखूबी पता है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच बिठाई जाए और दोषियों को सजा दी जाए।गौर रहे कि बीते कल ऊना जिले के मैहतपुर रायपुर सहोड़ा में आईओसी प्लांट में ट्रक के प्रदर्शन को लेकर जब कवरेज के लिए पत्रकार पहुंचे तो उन पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को गंभीर चोटे आई जबकि अन्य पत्रकार घायल भी हुए। इस घटना में कई मीडिया कर्मियों को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी।उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार इस पर करवाई नहीं करती है तो उस स्थिति में पत्रकारों को एकत्र होकर आगामी निर्णयों के लिए विवश होना पड़ेगा।वही पत्रकार महासंघ ने भी इसकी कड़ी आलोचना की है महासचिव एसपी जैरथ ,प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सैनी, नाहन से हितेश शर्मा चंद्र ठाकुर राजन पुंडीर, दीपक, प्रताप सिंह पोंटा साहिब से ज्ञान प्रकाश शर्मा, राजेंद्र तिवारी, एन यू जे के प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा व तमाम संगठनों से जुड़े पत्रकार सदस्यों के द्वारा इस हमले की कड़ी निंदा की है।पत्रकारों ने मांग की है कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कुछ पैरामीटर सुनिश्चित करें। समस्त पत्रकार वर्ग ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों पर इसी तरह से हमले होते रहेंगे तो निश्चित रूप से पत्रकार वर्ग सड़कों पर उतरेगा और राष्ट्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन भी शुरू करेगा।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
