नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :– बेसहारा मानसिक रोगियों को उनके घरों तक लाने ले जाने के चलते आ रही दिक़्क़तों को देखते हुए पुण्य और नेक काम कर रही सहायता संकल्प संस्था द्वारा पांवटा साहिब में अपना निजी आश्रम खोलने की इच्छा व्यक्त की है। ताकि जिन रोगियों का कोई अपना नही है उनकी सेवा और देखभाल यही आश्रम में की जा सके। दूसरा इन रोगियों को इनके घर तक पहुँचाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। संस्था के अध्यक्ष पवन बोहरा ने बताया कि उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वो इस नेक काम के लिए भूमि खरीद पाए। चूंकि इसके लिये कम से कम 2 बीघा जमीन की जरूरत होगी। उन्होंने इस बारे प्रशासन से भी सहायता की उम्मीद जताई है। उन्होंने अखण्ड भारत न्यूज़ के माध्यम से लोगों से अपील की है कि जो दानी सज्जन पुरुष अगर उन्हें इस नेक काम के लिए जमीन उपलब्ध या दान कर दे तो मानसिक रोगियों के साथ-साथ संस्था उनकी आभारी रहेगी। दानी सज्जन 98164-62559,98826-56953, 94590-27422, 94186-81700 नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
