ददाहू हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):-जिला सिरमौर के धौलाकुआं के नजदीक पंचायतों में रात भर हाथी चिंघाडता रहा और वहां के ग्रामीण बुरी तरह से दहशत और चिंता में जागते रहे, बताया जा रहा है कि यह वही हाथी है जिसने एक बुजुर्ग महिला की कुछ दिन पहले ही जान ली है।फिलहाल सामने आ रहा है कि उपमंडल पांवटा साहिब के गिरिनगर इलाके के नजदीक मंगलवार रात खेतों में इस हाथी ने उत्पात मचाया जिसके कारण लोग दहशत मेंं अभी तक सामने आ रहा है कि यह अकेला हाथी है जो इस तरह से उत्पात मचा रहा है। क्योंकि कई वर्षों से हाथियों के झुंड पांवटा साहिब और आसपास के इलाकों में घूम रहे हैं लेकिन झुंड में हाथी कभी किसी पर हमला करते नहीं दिखे। लेकिन अब इसका एक बड़ा कारण यह भी माना जा सकता है कि यह हाथी अपने झुंड और परिवार से बिछड़ गया है जिसके कारण यह बेहद गुस्से और तनाव में है अगर ऐसा है तो वन विभाग और वाइल्डलाइफ को जल्द से जल्द इसे उसके परिवार से मिलाने का प्रयास करना चाहिए ताकि कोई और व्यक्ति इसकी आक्रामकता का शिकार न हो। विशेषज्ञों की माने तो हाथी पारिवारिक जीव है झूंडों में रहते हैं इन्हें अक्सर इनकी माता या परिवार का बड़ा सदस्य है कंट्रोल करता है लेकिन अगर कोई हाथी अपने झुंड से बिछड़ जाए तो वह है बेहद तनाव के कारण आक्रमक हो जाता है। कुछ दिन पहले यही हाथी यमुना नदी वार्ड नंबर 9 और 10 के मुहाने पर नजर आया था इसके पीछे कुत्ते पड़े हुए थे और यह बेहद डरा हुआ भी दिख रहा था ऐसे में अगर हाथी के सामने कोई व्यक्ति पड़ जाए तो यह सीधे आक्रमण कर देता है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
