नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- आंज भोज क्षेत्र के टॉरुं डिस्पेंसरी के नजदीक बने स्टोर टैंक में पानी की गूंगा टिम्बी सप्लाई ना करने की वजह से स्टोर टैंक से पानी का ओवरफ्लो हो रहा है। स्टोर टैंक जर्जर हालत में खड़ा है। इसके चारों तरफ जो सुरक्षा दीवार बनाई गई है वो भी ढह चुकी है जिसके कारण स्टोर टैंक को भविष्य में नुकसान हो सकता है । इसी गांव के अंतर सिंह, पंची राम, जगत सिंह तोमर, खत्री राम, अतर सिंह, शाम सिंह तोमर, मदन सिंह तोमर, कंवर सिंह तोमर ने बताया कि टैंक के ठीक ऊपर पंप हाउस का कमरा बना हुआ है जिसमें अक्सर विभागीय कर्मचारी 12 बजे पहुंचते हैं तथा मात्र 2 घंटे के लिए पम्प को चलाते है जिसकी वजह से इस स्टोर टैंक में पानी ओवरफ्लो हो जाता है। उन्हें अपने पीने के लिए दो बाल्टियों से ही संतुष्ट होना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से यह टैंक बना है विभाग ने इसे मुरम्मत कार्य करने की जहमत तक नहीं उठाई है। यह स्टोरेज टैंक टॉरुं ,डण्डा आंज के साथ लगते लगभग 200 परिवारों को जल उपलब्ध करवाता है। अगर विभाग ने इसकी मरम्मत कार्य जल्द नही किया तो निकट भविष्य में इन क्षेत्रों में जल संकट गहरा सकता है।उल्लेखनीय है कि धमोग से टॉरुं के गुगा टिम्बी के लिए एकमात्र योजना 25 साल पहले शुरू किया गया था। इस योजना के तहत नघेता, टॉरुं, डण्डा आंज के साथ लगते दर्जनों परिवारों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करती हैं। लोगों की माने तो विभाग ने आज तक इस परियोजना में कोई भी मुरम्मत कार्य नहीं किया है। यह इन ऊँचे क्षेत्रों के लिए एकमात्र योजना है। उधर इस मामले में विभाग के एक्सईएन अरशद रहमान ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को सप्लाई को समय पर चलाने के आदेश दे दिये गए हैं। जल्द से जल्द इस स्टोर टैंक की मुरम्मत कार्य भी कर दिया जाएगा ताकि गर्मियों में कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
