नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- उपमंडल पाँवटा साहिब के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों में हुनर की कमी नहीं है। बस जरूरत है तो उसे तराशने की। तारूवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ छात्र माध्यमिक पाठशाला में 12 मई को गणित दिवस के उपलक्ष पर मंडल स्तरीय गणित ओलम्पियाड का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम पाल ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन पर पांवटा मंडल के सभी माध्यमिक, उच्च विद्यालय व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के गणित विषय के होनहार छात्र अपना जौहर दिखाएंग इस आयोजन में कनिष्क वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र, वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 10 तक के विद्यार्थी व वरिष्ठ माध्यमिक में कक्षा 11 से 12 तक के छात्र गणित प्रश्नोत्तरी, गणित ओलम्पियाड, सुलेख लेखन व गणित क्रियाकलाप में अपना हुनर दिखाएंगे। ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन की तैयारी लगभग पूर्ण हो गयी है और मंडल के स्रोत समन्वयक पांवटा साहिब , माजरा व सत्तौन को इस विषय में सूचित कर दिया है। साथ ही कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी शिक्षा उपनिदेशक को भी भेज दी गयी है। उन्होंने कहा कि छात्रों में छिपी गणित की जानकारी को उजागर करना व जिन छात्रों में गणित के प्रति एक भय है उसको दूर करना भी इस राष्ट्रीय गणित दिवस का मुख्य उद्देश्य है
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
