मंडी हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ):- बीती रात हुए भारी भूस्खलन के कारण बाधित हुए चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। 500 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन जाम में बीती रात से फंसे हुए हैं। बता दें कि बीती रात को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चार मील के पास भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया है। यहां फोरलेन निर्माण के लिए कटिंग का कार्य चल रहा था। लेकिन रात को कार्य बंद था और रात के समय पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा आकर जमींदोज हो गया। इस मलबे में यहां कार्य पर लगी बहुत सी मशीनरी भी दब गई। लेकिन किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। रात को ही मशीनरी को तैनात करके मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था लेकिन मलबा इतना ज्यादा है कि उसे हटाने में अभी लंबा समय लग सकता है। एएसपी मंडी सागर चंद ने बताया कि करीब 50 मीटर एरिया तक मलबा फैला हुआ है। यहां काम कर रही कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि यह बहुत बड़ा भूस्खलन है और इतना बड़ा भूस्खलन इस क्षेत्र में पहले नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जो छोटे वाहन हैं उन्हें मंडी से वाया कटौला कुल्लू और पंडोह से वाया चैलचौक डडौर भेजा जा रहा है। बड़े और मालवाहन वाहन अभी भी जाम में फंसे हुए हैं। वहीं, जाम में फंसे लोग भी हाईवे की बहाली के इंतजार में हैं। पर्यटकों ने बताया कि वो बीती रात से परिवार सहित जाम में फंसे हैं। वहीं, सामान लेकर जा रहे चालक ने बताया कि उसने कुल्लू सब्जी पहुंचानी है लेकिन जाम खुलने के बाद ही गाड़ी आगे ले जा पाएगा। इन्होंने प्रशासन से मलबा हटाने के कार्य में तेजी लाने की अपील की है।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
