नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- शिमला नगर निगम के चुनावों के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने प्रैस वार्ता में कहा कि अगर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है तो इसमें जिसकी लाठी उसकी भैंस कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। बावजूद इसके भाजपा ने जनमत का स्वागत किया है। सत्ता पक्ष की ताकत और विपक्ष के संगठन में बदलाव की हुई बेमौसमी बारिश का फर्क तो पड़ता ही हैउन्होंने नगर निगम के चुनावों की जिम्मेवारी के बाद नाहन पहुंचे तो जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के दिग्गजों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ उनका स्वागत किया। इनमें से कुछ ऐसे भी चेहरे थे जो विपरीत परिस्थितियों के दौरान डॉ. राजीव बिंदल से अक्सर दूरी बनाकर रखते थे।नाहन के दिल्ली गेट से लेकर हिंदू आश्रम तक नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जुलूस देखते बन रहा था। विधानसभा चुनाव में उनकी हार से निराश खास कार्यकर्ताओं के चेहरों पर रौनक थी। प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से भी रूबरू हुए और स्पष्ट तौर पर संगठन में बदलाव को लेकर उन्होंने ऐसा बयान दिया जो अपने आप में हमारी बात की पुष्टि भी करता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष जयराम सरकार के दौरान बैकफुट पर रहे कार्यकर्ताओं को अब फ्रंट फुट पर संगठित कर सकते हैं। जिनमें जिला अध्यक्ष से लेकर मंडलों तक में हाशिए पर रहे पुराने चेहरों को तवज्जो दी जा सकती है। जिसमें ना केवल पूर्व में मुख्यमंत्री रहे प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल शांता कुमार जैसे दिग्गजों के कट्टर समर्थक शामिल होंगे बल्कि जयराम सरकार के दौरान संगठन में पदों पर बैठे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी संगठन के प्रति दायित्व के साथ बांधा जा सकता है।जाहिर सी बात है जो आज बात डॉक्टर राजीव बिंदल ने कही उससे तो यह भी स्पष्ट हो जाता है कि 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग सरकार को कैश कर चुका है और जनता यह भी जानती है कि प्रदेश की अधिकतर विकासात्मक योजनाएं केंद्र के भरोसे पर हैं। चूंकि कांग्रेस बार-बार पैसे का रोना रो रही है।खजाना खाली और भारी कर्ज के मर्ज से कांग्रेस बाहर नहीं निकल पा रही है। ऐसे में जनता केंद्र के प्रति और वह भी एक मजबूत पार्टी के साथ खुद को सुरक्षित मानते हुए भाजपा के साथ जा सकती है। कहा जा सकता है कि प्रदेश की चारों सीटें निश्चित रूप से भाजपा की झोली में पहले सी जाती नजर आती है।जानकारी तो यह भी मिल रही है कि आने वाले समय में भाजपा तमाम राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से कैंडिडेट नहीं बनाएगी। वही यदि डॉ. राजीव बिंदल की भावी पटकथा की बात की जाए तो आने वाले समय में भले ही नाहन से वह प्रत्याशी ना हो मगर संगठन में उनका कद प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कब और कैसे पहुंच जाए यह भी कहा नहीं जा सकता।आज के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व में मंत्री रहे पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, शिलाई के भाजपा प्रत्याशी रहे बलदेव तोमर, बलदेव कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पांवटा साहिब के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिला सिरमौर भाजपा महामंत्री मनीष चौहान सहित भाजपा समर्थित पार्षद प्रधान विदिशा जिला परिषद सदस्य और भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित भी रहे।
Breakng
- एनडीपीएस मामले में दोषी को 15 साल की कैद और डेढ़ लाख जुर्माना सुनाया
- खनन विभाग ने दबिश देकर पकड़ा अवैध खनन, पुल को नुकसान पहुंचने की आशंका, चोर रास्तों पर भी होगी ट्रेंचिंग
- पुलिस लाइन नाहन में 10.60 करोड़ के रेजिडेंस ब्लॉकों का सोलंकी ने किया शिलान्यास
- नाहन चौगान में खालसा फुटबॉल कप संपन्न, चंडीगढ़ बना विजेता
- नशीले कैप्सूल रखने पर 10 साल की सजा व पांवटा के व्यक्ति को भी 5 साल का कठोर कारावास
- सहीराम के निधन पर जिला सिरमौर में शोक की लहर : प्रताप सिंह रावत
Wednesday, May 28