Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»महिला सम्मान में डाक विभाग ने जारी की बचत पत्र योजना।
    हिमाचल प्रदेश

    महिला सम्मान में डाक विभाग ने जारी की बचत पत्र योजना।

    By Himachal VartaMay 5, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (रंजना शर्मा ) :- केंद्र सरकार ने वार्षिक बजट में किया था जिक्र,डाक विभाग द्वारा महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की है। दरअसल केंद्र सरकार ने अपने वार्षिक बजट के दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर बचत योजना शुरू करने का जिक्र किया था। जिसको मद्देनजर रखते हुए डाक विभाग ने इस योजना को 2 वर्षों के लिए जारी किया है। ये योजना 31 मार्च 2023 से 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी।
    योजना की खास बात यह है कि इसमें कोई भी महिला 2 वर्षों के लिए किसी भी आयु वर्ग की निवेश कर सकती है। इस योजना में डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के मुकाबले अधिक 7.5% ब्याज दी जा रही है। इस योजना में महिला न्यूनतम ₹1000 और ₹100 के गुणक में खाता खोल सकती है। योजना के तहत अधिकतम राशि की भी सीमा तय की गई जोकि ₹200000 है। इसमें महिला एक समय में केवल एक ही खाता खोल सकती है। परंतु तीन 3 महीने के अंतराल के बाद एक महिला कई खाते खोल सकती। योजना में ब्याज तिमाही आधार पर समायोजित करके खाते में जमा की जाएगी।
    इस योजना में खास बात ये भी है कि योजना में 1 वर्ष के बाद जमा राशि का अधिकतम 40% तक निकासी का भी प्रावधान है। साथ ही खाता खोलने की तिथि से 6 महीने के बाद खाता बंद भी किया जा सकता है। ऐसा करने पर योजना में देय ब्याज दर से 2% कम यानी 5.5% ब्याज दर के साथ राशि मिलेगी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आवेदन के लिए सभी महिलाएं पात्र हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और फोन नंबर होना जरूरी है। डाकपाल नाहन सुभाष भारद्वाज ने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना का महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए।
    इसके अलावा डाक विभाग ने अन्य योजनाओं पर भी ब्याज दरें संशोधित की है। बचत खाते में 4% RD में 6.2%, मासिक आय योजना में 7.4%, टर्म डिपॉजिट पर 6.8 से 7.5%, सुकन्या समृद्धि योजना में 8% PPF में 7.1%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.2%,NSC में 7.7% तथा किसान विकास पत्र में 7.5% निर्धारित की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.