नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर ऊँची चोटी और शिरगुल महाराज की तपोस्थली चूड़धार में रविवार सुबह से बर्फबारी शुरू हुई हो गई है। वहीं मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नौहराधार , हरिपुरधार , शिलाई , गताधार आदि में बारिश हुई , जिससे क्षेत्र में फिर से शीतलहर का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है। बता दे कि समूचे चूड़धार क्षेत्रों मे सुबह की शुरुआत धुप से हुई। मगर एकाएक मौसम ने करवट ली व चूड़धार की श्रृंखला मे बर्फ गिरनी शुरू हुई। जिला के मध्यम ऊंचाई वाले स्थान नौहराधार आदि मे बारिश हुई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि मई महीने मे जनवरी जैसी ठंड हो रही है। इतनी ठंड जनवरी फरवरी में भी नही थी जितनी मई मे हो रही है हर रोज हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों के श्रदालु चूड़धार की यात्रा पर निकल रहे है। मजेदार बात यह है कि स्थानीय लोगों ने भी गर्म कपड़े मई माह मे भी नही छोड़े है और श्रद्धालु भी छाता, रेनकोट या कंबल ओढ़ कर शिरगुल महाराज के दरबार में पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि हर वर्ष बैसाखी की सक्रांति को चूड़धार मंदिर के कपाट खुलते है। मंदिर में बैसाखी की संक्रांति को पूजा शुरू हो गई है। ऐसे मौसम मे एसडीएम चौपाल एनआर चौहान भी चूड़धार की ख़डी चढ़ाई चढ़ कर बर्फबारी के बीच पहुंचे। उन्होंने चूड़धार पहुंचकर अपडेट ली तथा समिति व पुजारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि चुडधार की यात्रा शुरू हो चुकी है किसी भी श्रदालुओं को यहां कोई परेशानी नही आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चूड़धार में कोई सार्वजनिक कोई समस्या है उसे जल्द निवारण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से प्रसाशनिक तौर पर चूड़धार की यात्रा से रोक हट गई है। साथ ही मंदिर के पुजारी व सेवादार 15 अप्रैल को चूड़धार मंदिर पहुंच चुके है। हर रोज यहां पर हजारों की तादाद मे श्रदालु पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि अभी चूड़धार के रास्ते मे बर्फ जमी पड़ी है। उन्होंने सभी श्रदालुओं से अपील की है कि मौसम साफ होने पर ही यात्रा करें रात को कोई भी यात्री चुडधार न आए दिन मे यात्रा शुरू करें।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
