बिलासपुर हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) : बंगाणा क्षेत्र के एक युवक ने भाखड़ा नंगल को जाने वाली नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और युवक की नहर में तलाश के लिए गोताखोरों को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बंगाणा उपमंडल के तहत बिलासपुर तथा ऊना को जोड़ने वाले ओलिंडा पुल पर रविवार दोपहर रोहित(25) पुत्र जगीर सिंह गांव परोइयां ने अपना मोटरसाइकिल (एचपी 78ए 1666) पुल के साथ खड़ा करके गहरे पानी में छलांग लगा दी। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। रोहित रिया सलांगडी बोहरू में पंप आपरेटर की नौकरी करता है। नहर में उसने छलांग क्यों लगाई। इसका पता जांच के बाद चलेगा। थाना प्रभारी बाबू राम ने बताया कि उक्त युवक की तलाश के लिए गोताखोर बुलाये गए है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
