नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):– पांवटा साहिब के माजरा क्षेत्र में चारों तरफ लगे गंदगी के ढेरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गुगा माड़ी वार्ड नम्बर 12 , माजरा बाई पास चौक , वार्ड नम्बर 9 , गैस एजेंसी वार्ड नम्बर 11, प्राचीन शिव मंदिर वार्ड नम्बर 13 में कूड़े का ढेर अक्सर ही दिखाई देता है , जिसकी वजह से आवाजाही करने वालों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। पांवटा माजरा चंडीगढ़ एनएच पर तो हर समय कूड़े का ढेर लगा रहता है जिसके कारण वहां हर समय गंदगी फैली रहती है। सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्य एंट्री गेट पर ही कूड़े का ढेर लोगों का स्वागत कर रहा है। सूत्रों के अनुसार पंचायत सफाई के लिए व्यापारियों से पैसा भी हर महीने इकट्ठा करती है ,इसके बावजूद यहां सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। वहीं जब ग्रामीण राज कुमार ,पवन वशिष्ठ ,सावित्री वशिष्ठ व अन्य लोगों से बात की गई तो उनका कहना है कि पंचायत में शामलात जमीन है परंतु उन पर ग्रामीणों के द्वारा कब्जे किए गए हैं जिससे उस जमीन का प्रयोग पंचायत की गौशाला , कूड़ा संयंत्र केंद्र व अन्य कार्य में न हो कर लोगों द्वारा कब्जा किया हुआ है। प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। इस दौरान पंचायत प्रधान दीपिका खंडूजा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि माजरा में कूड़ा संयंत्र केंद्र लगाने के लिए भूमि नहीं है। कई बार जिला प्रशासन से जमीन की मांग की गई थी परंतु जिला प्रशासन से भूमि नहीं मिलने के कारण समस्या आ रही है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। माजरा के ग्रामीणों का कहना है कि वह कूड़ा कहां पर है ना ही यहां पर कूड़ा इकट्ठा करने वाले आते हैं और ना ही या पर कूड़ेदान की लगाए गए हैं। जिसमे चलते वह सड़क किनारे कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत प्रधान के द्वारा कई बार कूड़े दान के लिए ब्लॉक अधिकारी को भी कहा गया है परंतु उसके बावजूद भी अभी तक ग्राम पंचायत माजरा में कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं की गई है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
