नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हरिपुरधार पहुंचे डॉ. राजीव बिंदल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिंदल ने कहा कि 2019 के चुनाव में रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं ने 16000 से अधिक मतों की बढ़त दिलाकर बड़ा करिश्मा किया था।उन्होंने कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से ऐसी तैयारी शुरू करें ताकि अगली बार हम नया इतिहास रच सकें। उन्होंने कहा कि रेणुका का भाजपा कार्यकर्ता मेहनती, शक्तिशाली, जुझारू, निष्ठावान व काफी सजग है। जब एक दिशा में लग जाता है तो लक्ष्य की प्राप्ति करके ही दम लेता है। उन्हें पूरा भरोसा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर हम इतिहास रचने में कामयाब होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें अध्यक्ष का पदभार संभालने का दायित्व दिया है। माता भंगायणी के चरणों में शीश नवा कर व माता का आशीर्वाद लेकर इस कार्य को शुरू करना है। बिंदल जब हरिपुरधार पहुंचे तो प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सही राम चौहान ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर बिंदल इतने खुश हुए कि रासा गीत पर कार्यकर्ताओं के साथ झूम उठे। जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के सदस्य बलबीर राणा ने उन्हें डांगरा भेंट किया। पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने हरिपुरधार आने के लिए उनका आभार प्रकट किया।
Breakng
- एनडीपीएस मामले में दोषी को 15 साल की कैद और डेढ़ लाख जुर्माना सुनाया
- खनन विभाग ने दबिश देकर पकड़ा अवैध खनन, पुल को नुकसान पहुंचने की आशंका, चोर रास्तों पर भी होगी ट्रेंचिंग
- पुलिस लाइन नाहन में 10.60 करोड़ के रेजिडेंस ब्लॉकों का सोलंकी ने किया शिलान्यास
- नाहन चौगान में खालसा फुटबॉल कप संपन्न, चंडीगढ़ बना विजेता
- नशीले कैप्सूल रखने पर 10 साल की सजा व पांवटा के व्यक्ति को भी 5 साल का कठोर कारावास
- सहीराम के निधन पर जिला सिरमौर में शोक की लहर : प्रताप सिंह रावत
Wednesday, May 28