Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शुनकुटा बिरादरी उत्थान के लिए कार्य करेगी शुरकुटा बंधु सेवा समिति : अमर सिंह शर्मा।
    हिमाचल प्रदेश

    शुनकुटा बिरादरी उत्थान के लिए कार्य करेगी शुरकुटा बंधु सेवा समिति : अमर सिंह शर्मा।

    By Himachal VartaMay 8, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़
    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- शुनकुटा बंधु सेवा समिति की बैठक आज विश्राम गृह शिलाई में समिति के संरक्षक प्रदीप कुमार शर्मा और अध्यक्ष अमर सिंह शर्मा की देखरेख में आयोजित की गई। बैठक में शुनकुटा बंधु सेवा समिति के पंजीकरण तथा समिति की और कार्यों को लेकर मंथन किया गया। इस मौके पर शुनकुटा बंधु सेवा समिति के महासचिव शिव भारद्वाज ने पिछली बैठक पर जो निर्णय हुए उसको बैठक के समक्ष रखा। साथ ही बैठक का एजेंडा भी तय किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शुनकुटा बंधु सेवा समिति का पंजीकृत कार्यालय शिमला जिला के सराहा में होगा , जबकि कार्यकारी ऑफिस शिलाई रहेगा। साथ ही प्रीति के उद्देश्य तथा समिति के बायलॉज और संविधान को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने सभा में आयोजित बैठक में हुए निर्णय को समिति के समक्ष रखा। साथ ही पंजीकरण को लेकर  क्या औपचारिकताएं होनी है उसे भी इस बैठक में रखा गया। उन्होंने बताया कि इस बैठक में कई सुझाव आये जिस पर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 30 तक समिति का पंजीकरण करवाया जाएगा। शुनकुटा बंधु सेवा समिति की कुल नौ ज़ोन स्तर की कमेटियां बनाई जाएगी और यह ज़ोन कमेटियां अपने सुझाव केंद्रीय समिति को देंगे। साथ ही शुनकुटा बंधु सेवा समिति द्वारा सराहा से चूड़धार साइन बोर्ड लगवाएं जायेगे ताकि लोगों को सुविधा मिले। शुनकुटा बंधु सेवा समिति के अध्यक्ष अमर सिंह शर्मा ने बताया कि समिति की अगली बैठक अक्टूबर महीने में पंझोता में आयोजित की जाएगी। समिति की उपमंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शुनकुटा बिरादरी के उत्थान के लिए बेहतर कार्य किये जायेंगे। बैठक में शिमला , उत्तराखंड और सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों से आए शुनकुटा बंधु सेवा समिति के सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की। कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि शुनकुटा बंधु सेवा समिति  द्वारा अब आजीवन सदस्यता भी दी जाएगी , जिसके लिए आजीवन सदस्यता शुल्क ₹25000 निर्धारित किया गया है।

    साथ ही बैठक में निर्णय हुआ कि शुनकुटा बंधु सेवा समिति  की केंद्रीय कार्यकारिणी के अलावा उपमंडल स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। जिस का संचालन स्तर पर ही होगा बैठक में यह भी तय हुआ कि उपमंडल स्तरीय कमेटी से केंद्रीय कार्यकारिणी के लिए डेलीगेट्स जाएंगे जो मुख्य कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड से आए  शुनकुटा बंधु सेवा समिति  के सदस्य संत राम ने सुझाव दिया कि यदि सेवा समिति हरिद्वार तीर्थ स्थल पर एक शुनकुटा भवन का निर्माण करें तो इस से ना केवल समिति को आमदनी होगी , बल्कि हरिद्वार जाने वाले शुनकुटा परिवार के सदस्यों को भी सहूलियत मिलेगी। बैठक में उत्तराखंड शिमला जिला के चौपाल नेरवा , कुपवी , सिरमौर जिला के गत्ताधार , राजगढ़ हे पंझोता , देवथल , कांडो , बनौर , नाया , डुडोग आदि स्थानों से  शुनकुटा  बंधुओं ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.