नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) : – तीन दिन पहले गिरा पर्स अगर मिल जाए तो हम यही कहेंगे कि ईमानदारी अभी जिन्दा है। ताजा मामला में कुलथ निवासी सरला ठाकुर का पर्स जिसमें दस हजार रुपए से अधिक नकदी एवं कुछ जरूरी कागजात थे। पर्स गिरने के बाद वह वापिस घर आ गई और उन्होंने सोचा कि अब तीन दिन बाद उनका यह पर्स नहीं मिलने वाला वह पैसे मिलने की आस छोड़ चुकी थी। लेकिन ईमानदारी की मिसाल तब देखने को मिली, जब चबाहाँ (नाहन) निवासी भूपेंद्र सिंह का फोन सरला ठाकुर के पुत्र अरविंद कुमार जोकि व्यापार मण्डल राजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष भी है को आया कि उन्हें यह पर्स मिला है। यहीं नहीं भूपेंद्र सिंह ने राजगढ़ आकर पर्स सरला ठाकुर के पुत्र अरविंद कुमार बंटी को सौंपा। स्थानीय लोग उनकी ईमानदारी की प्रशंसा कर रहे है। बता दें कि भूपेंद्र सिंह नाहन की सेशन कोर्ट के रिकॉर्ड रूम में सहायक पद पर कार्यरत है। बातचीत में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनको पर्स में से कुछ कागजात मिले जिसके आधार पर उन्होंने इस पर्स को इसके असली मालिक तक पहुँचाना अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझी।।रुपयों से भरा पर्स घर जाकर लौटाकर भूपेंद्र सिंह ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिससे समाज को प्रेरणा मिलेगी। लोगों ने भूपेंद्र सिंह को प्रशासन व किसी अन्य संगठनों से सम्मानित करवाने की सिफारिश की है।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
