Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अब नाहन शहर से होकर नहीं गुजरेंगे वाहन बनेगी सुरंग।
    हिमाचल प्रदेश

    अब नाहन शहर से होकर नहीं गुजरेंगे वाहन बनेगी सुरंग।

    By Himachal VartaMay 9, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (रंजना शर्मा ):- मार्क टेक्नोक्रेट कंपनी ने यह काम किया शुरू नाहन शहर से होकर गुजरने वाले एनएच 907 ए को लेकर मोहल्ला गोविंदगढ़ से लेकर आईटीआई तक बड़ी राहत की खबर आई है। 907 ए और एनएच 07 की कनेक्टिविटी में जहां सड़क को चौड़ा करने की जद में नाहन शहर आ रहा था मगर अब ऐसा नहीं होगा।एनएच अथॉरिटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्क टेक्नोक्रेट कंसलटेंसी कंपनी ने शहर की जगह सुरंग को प्राथमिकता दी है। बता दें कि बनोग से कुम्हारहट्टी तक एनएच को डबल लेन बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा कंसलटेंसी हेतु 9 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया था।जिसके लिए एनएच जिला सिरमौर के द्वारा कंसल्टेंसी टेंडर कॉल किए गए थे। कंसल्टेंसी का टेंडर हरियाणा की मार्क टेक्नोक्रेट कंपनी के नाम खुला है। कंपनी के द्वारा दो- दिन पहले से इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। बता दें कि कंसल्टेंसी टेंडर का काम पूरा हो जाने के बाद इस पूरे प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जाएगी।बड़ी बात तो यह है कि इस काम में अब कोई ज्यादा देरी भी नहीं है क्योंकि कंपनी को कंसल्टेंसी रिपोर्ट देने के लिए 10 महीने का समय दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में जहां पहले बनोग से नाहन शहर होते हुए दोसड़का एनएच-07 पर कनेक्टिविटी देनी थी मगर अब ऐसा नहीं होगा। इसकी बड़ी वजह भारी भरकम मुआवजा और बीच में कुछ हेरिटेज एरिया पड़ने के चलते यह विचार छोड़ दिया गया। एनएच अथॉरिटी के द्वारा अब इसकी जगह बनोग से कांसी वाला तक करीब डेढ़ किलोमीटर सुरंग बनाए जाने का फैसला ले लिया गया है। कंसलटेंसी कंपनी अब सुरंग बनाए जाने को लेकर इसका प्राक्कलन करेगी। हालांकि बाईपास के लिए सड़क भी बन सकती थी मगर इसमें भी भारी मुआवजा और कई पेड़ों के कटने को लेकर प्रोजेक्ट लंबे समय तक अटकने की संभावनाएं ज्यादा थी। सूत्रों की माने तो जिस जगह से सुरंग बनाने का निर्णय लिया गया है उसमें ज्योग्राफिकली इसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प भी माना जा रहा है। बता दे कि राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय एनएच के एवरेज रूट को कम करने के लिए टनल प्रोजेक्ट पर ज्यादा फोकस भी कर रहा है।अब यदि नाहन शहर के नीचे से अगर सुरंग गुजरती है तो शहर पर सैट ट्रैफिक का भारी दबाव भी कम हो जाएगा। यही नहीं दोनों एनएच की कनेक्टिविटी के बाद यह पूरा रूट भी थ्रू हो जाएगा। वहीं एनएच का कार्यभार देख रहे हैं अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनएच की कनेक्टिविटी में शहर को अलग कर दिया गया है इसकी जगह सुरंग बनाने के लिए कंसल्टेंसी प्राक्कलन तैयार करके देगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.