नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ):- जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह हमलाल ने सूचित किया है कि जिला सिरमौर में मजदूरी तथा ढुलान कार्य के लिये हि.प्र. राजय नागरिक आपूर्ति निगम के राजगढ़ तथा नाहन स्थित होलसेल गोदामों में मजदूरी कार्य के लिये तथा नाहन, ददाहू, सराहां तथा राजगढ़ से उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के ढुलान कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ये निविदाएं उनके कार्यालय में आगामी 30 मई तक प्रातः 11 बजे तक आॅनालाइन आमंत्रित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि निविदाएं उसी दिन 30 मई को दोपहर 12 बजे उपायुक्त के कार्यालय में खोली जाएंगी। इच्छुक निविदादाताओं से निर्धारित प्रपत्र पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के होलसेल गोदामों से उचित मूल्य की दुकानों तक के परिवहन कार्य के लिये 500 रुपये तथा मजदूरी कार्य के लिये 100 रूपये प्रति फार्म की अदायगी के लिये आनलाइन ई चालान जमा करके उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर रसीद प्रस्तुत करने को कहा गया है अन्यथा टेंडर में भाग नहीं ले सकेंगे।
Breakng
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
- मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
- बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
Tuesday, June 23
