Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डीसी ने सरकारी स्कूलों में मैजिक शो बंद करने के आदेश दिए।
    हिमाचल प्रदेश

    डीसी ने सरकारी स्कूलों में मैजिक शो बंद करने के आदेश दिए।

    By Himachal VartaMay 11, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़
    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- रेडक्रॉस समिति की आड़ में करीब दो सालों से जिले के सरकारी स्कूलों में हरियाणा के एक ग्रुप द्वारा दिखाए जा रहे मैजिक शो पर जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिला प्रशासन ने यह फैसला लोगों की शिकायतें आने के बाद लिया। डीसी को मीडिया ने बीते दिन इस प्रकरण से अवगत करवाया था। गौरतलब है कि मैजिक शो के नाम पर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र से 20 रुपये की वसूली की जा रही थी।  मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में जिला प्रशासन ने हरियाणा से संबंधित एक मैजिक शो दिखाने वाले ग्रुप को स्कूलों में मैजिक शो दिखाने की लिखित इजाजत दे दी थी। इसी आधार पर मैजिक शो दिखाने वाले ने वाले ग्रुप ने सरकारी स्कूलों में जा जाकर हजारों की संख्या में छात्रों से मैजिक शो के नाम पर लाखों की वसूली करने की शिकायतें आई। कोविड के बाद मैजिक शो दिखाने वाले ग्रुप ने जिला प्रशासन को रेडक्रॉस में 1,14000 की रकम जमा करवाने की ऑफर दी। बाद में जब राशि जमा हो गई तब जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा उप निदेशकों को पत्र जारी कर दिया गया। 
    इसी आधार पर शिक्षा विभाग की और स्कूल प्रबंधनों को लिखित रूप से निर्देश दिए कि मैजिक शो ग्रुप को अपने-अपने स्कूलों में प्रत्येक छात्र से से 20 रुपए मैजिक शो दिखाने के लिए वसूलने की अनुमति दे दी गई। हैरानी की बात यह है कि ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में मैजिक शो दिखाए जा रहे थे ,  जहां छात्र बेहद गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। इन छात्रों के पास तो अक्सर फीस देने तक के भी पैसे नहीं होते , ना ही किताबें कापियां खरीदने के पैसा होता है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा था की गरीब परिवारों के छात्र आखिर मैजिक शो के नाम पर पैसे लेकर कहां से आएंगे इन स्कूलों में एक परिवार के कई कई बच्चे पढ़ रहे है। 
    उधर मिली जानकारी के अनुसार मैजिक शो ग्रुप की ओर से स्कूल प्रबंधनों पर यह भी दबाव बनाया जाता रहा कि अगर छात्र पैसे देने की स्थिति में नहीं है तो शिक्षक अपनी तरफ से मैजिक शो के लिए छात्रों की तरफ से जमा करवाएं। यह सब रेडक्रॉस के नाम लेकर किया जा रहा जा था। हाल ही में यह मामला डीसी संज्ञान में लाया गया जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के सरकारी स्कूलों करीब 80 हजार छात्र है।  अनुमान के अनुसार अगर 70,000 छात्रों ने यह शो देखा होगा तो लगभग 14 लाख रुपए इकठ्ठा हुआ होगा। बताया जाता है कि कांगड़ा सोलन में भी मैजिक शो दिखाया जा रहा है। उधर इस बारे में जब डीसी सिरमौर सुमित खिमटा से बात की तो उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में दिखाए जा रहे मैजिक शो पर जिला प्रशासन ने लगा दी है। मैजिक शो के नाम स्कूलों में जो वसूली हो रही थी उसको लेकर शिकायतें मिली थी। इस बाबत शिक्षा निदेशकों को आदेश दे दिए गए है।  
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.