हमीरपुर| ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला के उपमंडल भोरंज के तहत मनोह कस्बे में नियाली के समीप एक एचआरटीसी बस ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है।घायल महिला की पहचान विद्या देवी पत्नी श्याम लाल गांव नैली के रूप में हुई है। वहीं स्थानीय लोग महिला को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले गए, जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।जानकरी के अनुसार, विद्या निजी बस से उतर कर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही एचआरटीसी बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर पर चोटें आई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
Breakng
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
- मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
- बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
Tuesday, June 23
