नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ – आयकर विभाग की टीम ने अचानक पांवटा ही नही देश की चौथी सबसे बड़ी दवा कम्पनी मैनकाइंड फार्मा के विभिन्न ठिकानों पर रेड की। टीम आज तड़के ही परिसर पहुंच गयी जहाँ टैक्स चोरी के मामले के आरोप के चलते रिकॉर्ड खंगाल रहे है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मैनकाइंड कंपनी के शेयर बाजार में दो दिन पहले ही लांच किए गए थे। स्थानीय लोग इस छापेमारी को इससे भी जोड़कर देख रहे हैं। मैनकाइंड फार्मा, देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है। ऐसे में कंपनी परिसरों पर आयकर विभाग ने आज सुबह छापेमारी की है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार फार्मा कंपनी पर करोड़ों के टैक्स चोरी के आरोप हैं। जिसकी वजह से आयकर विभाग की टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है।
गौर तलब है कि कंपनी दो दिन पहले ही स्टॉक मार्केट में नजर आई थी , शायद इसी के चलते आयकर विभाग ने मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली और आसपास के स्थानों में कंपनी के परिसरों की तलाशी और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही आईटी टीम ने लोगों से पूछताछ भी की, कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में दो दिन पहले ही लिस्ट हुए थे। मैनकाइंड फार्मा विभिन्न चिकित्सीय क्षेत्रों और उपभोक्ता स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों में फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन में निर्माण और मार्केटिंग का कार्य करती है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक रेड पूरी हुई या नहीं इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है , लेकिन अभी तक संशय बना हुआ है कि आखिर रेड में क्या पता लगाया गया है।